


ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क हरियाणा/ गुड़गांव। शहीदों के मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा। ऐसा ही भावुक मंजर दिखा जब स्थानीय रेजांगला स्मारक पालम में शनिवार को पुर्व एवं भूतपूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल के 527 शहीदो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने सुबह साढे सात बजे से नौ बजे तक नमन व वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका का संचालन करते हुए डॉ टीसी यादव ने कारगिल युद्ध का मंजर देश के जांबाज सपूतों असली हीरोज की दिलेरी का भावपूर्ण वर्णन किया साथ ही उन दिनों का अपना अनुभव साझा किया और कहा कि कारगिल में “हम लाये हैं तूफान से कश्ति निकाल के” को हमने साकार किया था। जेवीएस यादव, ने भी उन दिनो की अपनी यादें ताजा करते हुए अनुभव साझा किए।
मौके पर एके दास सेवानिवृत्त सैनिक, शीश राम याद फौजी, गायक श्याम जौनपुरिया आदि ने देश भक्ति गीतों से सबको रोमांच से सराबोर कर दिया। साथ ही स्कूली के बच्चो ने भी देश भक्ति गीतों व नृत्य से सबका मन मोह लिया।
मौके पर करतार सिह, दीप चंद, नंदलाल बादल राम, राधेश्याम, देवेन्द्र सिंह, मदन सिंह, महावीर सिंह, योगेन्द्र यादव, वीर सिंह यादव, सतेन्दर याद, राम बीर यादव, राम फल यादव, सुरेन्द्र यादव, राजेंद्र यादव, ओमवीर यादव, गिरिराज सिंह, इन्द्र सिंह यादव, मीर सिंह यादव, राजेश कुमार, गौरव मणी त्रिपाठी, राजेश पटेल, राजू राज गुप्ता, कमल किशोर, जय प्रकाश, कुशवाहा जगदेव प्रसाद, सहित
सैकड़ों सेना के रिटायर्ड सैनिक अधिकारी पदाधिकारी सैनिको मौजूद थे।