
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । गुरूवार को आम आदमी पार्टी समस्तीपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक मथुरापुर स्थिति जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसका संचालन जिला महिला अध्यक्ष रेणु पूर्वे ने किया। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के मध्य नजर समस्तीपुर जिला अंतर्गत अवस्थित दशो विधानसभा के लिए 10 पर्यवेक्षक सर्वसम्मति से नियुक्त किये गए।
जिसमें (1) समस्तीपुर विधानसभा – विष्णुदेव महतो, (2) मोरवा विधानसभा – अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह, (3) हसनपुर विधानसभा – किशन कुमार, (4) वारिसनगर विधानसभा – अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह, (5) कल्याणपुर विधानसभा – रेणु पूर्वे, (6) रोसड़ा विधानसभा – अमन कुमार, (7) मोहिउद्दीन नगर विधानसभा – राजेश वर्णन, (8) सरायरंजन विधानसभा – मनोज कुमार, (9) उजियारपुर विधानसभा – मंजीत कुमार सिंह, (10) विभुति पुर विधानसभा – मंजीत कुमार सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर कई नये साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनमें मुख्य रहे मोरवा विधानसभा से टुनटुन राय, दिलिप कुमार, संतोष कुमार सहनी आदि शामिल हैं। मौके पर जिला महासचिव निरेंदु रक्षित, उमेश राय, उमाकांत सिंह, मोहम्मद जावेद, अमन कुमार, मंजीत सिंह, शेखर जी, अमरेन्द्र सिंह, प्रभात सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।