
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रारंभिक मुल्यांकन परीक्षा बच्चों के शैक्षणिक प्रगति के आकलन व अवलोकन का माध्यम है। इसमें सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को निदेशक ठाकुर उदय शंकर की अध्यक्षता में द्वितीय प्रारंभिक मूल्यांकन परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में प्राचार्य पीके झा ने उक्त बातें कही।
सभी शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न इस बैठक में प्राचार्य पंकज कुमार झा ने अगामी 25 जुलाई 2025 शुक्रवार से 29 जुलाई 2025 मंगलवार तक 5 दिन आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। इस दौरान निदेशक ठाकुर उदय शंकर ने परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में प्राचार्य श्री झा ने सभी शिक्षकों से समय पालन, उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता और परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाये रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही परीक्षा में शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के लिए प्राचार्य ने आभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा अवधि में समय-सारणी का ध्यान रखते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने बच्चे को प्रत्येक विषय की परीक्षा में निर्शचत रूप से शामिल कराएं। ताकि छात्रों की शैक्षणिक प्रगति का सही आकलन किया जा सके।
बैठक में संध्या सुमन, चंचल झा, शिल्पी कुमारी, रमृति कुमारी, आँचल कुमारी, सिमरन कुमारी, विकाश कुमार, प्रभात कुमार, हिमांशु रंजन इत्यादि सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।