
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। दिनांक 20 जुलाई 2025 को वन्दे भारत ट्रेन पर पथराव मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय से इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक,
उक्त तिथि को 19:25 बजे चनपटिया रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन संख्या 26501 पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। इस घटना में ट्रेन के दो डिब्बों (कोच संख्या C-4 के सीट संख्या 30/31/32 के शीशे और C-5 के दरवाजों को गंभीर रूप से क्षति पहुंची है।
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), चनपटिया पोस्ट के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच शुरू की गई।गश्त के दौरान, संदिग्ध परिस्थितियों में चार युवको को घटनास्थल के पास ट्रैक पर बैठे हुए पाया गया।
पूछताछ के दौरान, चारों व्यक्तियों ने वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार युवकों की पहचान. रितिक कुमार (उम्र 21वर्ष), पिता -विजय राउत, हरिश कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता-बाल्मीकि सिंह, गोलू कुमार उर्फ अमित कुमार (उम्र 18 वर्ष), पिता-उपेंद्र पटेल, भोज पटेल (उम्र 35 वर्ष), पिता-लक्ष्मण राउत, सभी गाँव-राइस मिल बनकट, वार्ड-11, थाना-चनपटिया, जिला-पश्चिम चंपारण, बिहार के निवासी के रूप में हुई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से टूटे हुए मोबाइल फोन और अन्य कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं, जिनके पथराव में प्रयुक्त होने का संदेह है।
सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को कानूनी प्रक्रियाओं के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।