
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मोहनपुर । प्रखंड के जलालपुर गांव के दो युवकों ने एक साथ बिहार सरकार भवन, जलालपुर के परिसर में आत्मदाह करने को लेकर धमकी दी है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, जिला पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षर से पत्र भेजा है।
विक्रम कुमार एवं प्रमोद कुमार नामक युवकों का आरोप है कि इन दोनों ने निजी जमीन में एक-एक यूनिट पौधारोपण किया था। आश्वासन के बावजूद पौधारोपण के एवज में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि उन्हें नहीं दी गई है। उल्टे पंचायत तकनीकी पर्यवेक्षक एवं पंचायत रोजगार सेवक के उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली।
जिससे क्षुब्ध होकर 29 जुलाई को आत्महत्या करेंगे। जलालपुर गांव निवासी इन दोनों युवकों ने मनरेगा कर्मी पर आरोप लगाया है कि उनके हिस्सेदारी की राशि वेंडर के माध्यम से हड़प ली गई। पूछे जाने पर प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी संजीव कुमार ने जांच करने का आश्वासन दिया है।