
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। शनिवार को राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य प्रो सुरेंद प्रसाद के निर्देशन में मनोविज्ञान विभाग में सत्र – 2025-29 के नव नामांकित छात्र-छात्राओं का प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सबसे पहले प्रधानाचार्य प्रो सुरेंद प्रसाद ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नए शैक्षणिक सफर की शुभकामनाएं दी। तदुपरांत विभाग के शिक्षक संतोष कुमार, डॉ स्मिता कुमारी और डॉ माला कुमारी के नेतृत्व में मनोविज्ञान के छात्र छात्राओं ने कॉलेज के संस्थापकों की प्रतिमा की साफ सफाई करके माल्यार्पण किया और उनके बारे में शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की।
पुनश्च छात्रों ने कॉलेज प्रागंण में अपने बैच के नाम से कॉलेज की सबसे वरिष्ठ शिक्षेकेतर कर्मी नीलम कुमारी के साथ मिलकर तीन पौधे लगाए। विभाग के शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न विभागों में जाकर उनके शिक्षकों से मुलाकात की तथा कॉलेज के विभिन्न इकाइयों के बारे में जाना।
अंत में विभाग में आकर छात्र छात्राओं ने विभिन्न रोचक एक्टिविटी जैसे, नाम याद कर लें, मैंने ये कॉलेज और विषय क्यों चुना, मेरा परिचय, मैं ये कर सकता हूँ, आदि टास्क को करते हुए अपने कोर्स और विषय की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रगान एवं अल्पाहार के साथ इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ।