
Oini 24
ओईनी न्यूजा नेटवर्क समस्तीपुर । समाज का संबसे संवेदनशील, सम्मानित एवं विश्वसनीय वर्ग ही राजनीतिक रूप से सबसे वंचित और उपेक्षित है। वह वर्ग है बुद्धिजीवि वर्ग। यह वह वर्ग है जो हमेशा समाज को जरूरत पडने पर दिशा दिखाता है। मगर उसकी अपनी कोई महत्वाकांक्षा नहीं। राजनीतिक पैंतरों को समझता है, इसलिए राजनीति से खुद को दूर रखता है।
वह वोट डालने को अधिकार मानता है, देश और समाज के प्रति एक जिम्मेदारी समझता है मगर वोट डालने को लेकर गंभीर नहीं है। उक्त बातें जनसुराज बुद्धिजीवि मंच के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार की देर शाम संवाददाता से एक निजी बातचीत के दौरान उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि यही इस वर्ग की कमजोरी है जिसका फायदा राजनीतिक दल उठाते हैं। इनके वोट से जीत कर सत्ता हासिल करते हैं। फिर इनको हाशिये पर धकेल देते हैं। जनसुराज ने इस राजनीतिक रूप से उपेक्षित वर्ग को अपनी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रखा है।
बताते चलें कि मंगलवार को श्री सिंह दरभंगा के दौरे से वापसी के क्रम में टेक्नोमिशन स्कूल के निदेशक एके लाल से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान संवाददाता से बात कर रहे थे।
श्री सिंह ने कहा कि याद रखिये हर सकारात्मक बदलाव की शुरूआत बुद्धिजीवियों की पहल से ही हुई है। यदि समाज का बुद्धिजीवी वर्ग एक जुट हो कर अपने सामाज, आसपास की घटनाओं, समस्याओं आदि पर सकारात्मक चर्चा और पहल मात्र करें तो हमारे बिहार को आत्मनिर्भर बनते देर नहीं लगेगी।
जनसुराज बुद्धिजीवी मंच के नेतृत्व में यह पहल आरंभ हो चुकी है। शीघ्र ही सकारात्मक व अपेक्षित परिणाम दिखने लगेंगे।