
Oini 24
ओईनी न्यूजा नेटवर्क समस्तीपुर । शिक्षाविद, अजा/जजा कर्मचारी पदाधिकारी महासंघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर राम को समस्तीपुर जिला कांग्रेस एससी विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया। श्री राम के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए समस्तीपुर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो० अबू तमीम ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपके नेतृत्व में निश्चित ही एससी/एसटी समुदाय के लोग अपेक्षाकृत अधिक सहज, संगठित, सक्रिय होंगे, पार्टी के प्रति उनमें भरोसा और मजबूत होगा जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
वहीं इस मनोनयन पर श्री राम ने कहा कि संगठन और पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है और मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए जो जिम्मेदारी दी है उस पर अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
श्री राम को बधाई देने वालों में महापौर अनीता राम, धर्मेंद्र कुमार, पूसा प्रखण्ड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, शिवराम ठाकुर, मो मोहिउद्दीन, अभय कुमार सिंह, सहित कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।