
Oini 24
ओईनी न्यूजा नेटवर्क पूसा । डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में 17 जुलाई को आयोजित चैथी दीक्षांत समारोह में आ रहे मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान करेंगे।
विश्वविद्यालय परिसर में बने 12 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस में 20 कमरा डबल बेड का है वही वीआईपी के लिए चार सूट सहित वी वी आई पी सूट भी शामिल है। इसके साथ इस गेस्ट हाउस की यह भी खासियत है कि लगभग 100 लोगों के लिए एक मीटिंग हॉल भी तैयार किया गया है जहां राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बड़े अधिकारी अपनी मीटिंग भी यहां कर सकते हैं।
वहीं 400 छात्रों के लिए हॉस्टल बनाया गया है जिसमें लगभग 200 रूम है इसके अलावा मनोरंजन हाल भी बनाया गया है जिसमें टीवी सहित मनोरंजन के संसाधन युक्त होगा ।इस हॉस्टल में दो मेष भी है जहां छात्र अपने मनपसंदीदा भोजन प्राप्त कर सकते हैं।
यह हॉस्टल 30 करोड़ की लागत से बनाई गई है इसका भी उद्घाटन मंत्री के द्वारा वर्चुअल मूड में किया जाना है। वहीं चतुर्थ दीक्षांत समारोह के तैयारी जायजा कुलपति के द्वारा लिया जाता रहा है।