
Oini News Network
ओईनी 24 डेस्क सरायरंजन । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और साऊथर्न भ्वाइसेज फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन प्रखंड के दामोदरपुर महुली गांव में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाघाटन किया गया। मौके पर ग्राम पंचायत राज अख्तियारपुर बलभद्र के वार्ड संख्या एक के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य श्याम पासवान और कमल प्रसाद के कर कमलों से केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
प्रशिक्षक किरण कुमारी ने इस कोर्स से होने वाले लाभ पर विस्तार से जानकारी दी। संस्था के सचिव सुरेंद्र कुमार नें जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा संचालित इस व्यवसायिक प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इससे सूदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों के लिए रोजगार के वैकल्पिक श्रोत के दरवाजे खुलेंगे। नये-नये रोजगार के लिए मौका मिलेगा।
इस अवसर पर इस परियोजना की मुख्य संयोजक राखी कुमारी, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, ललिता कुमारी, विभा कुमारी, दिनेश प्रसाद चैरसिया, बलराम चैरसिया, रामदयाल सहनी, अनुष्का कुमारी, ज्योति कुमारी समेत अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। मौके पर पर अख्तियारपुर, उदयपुर, दामोदरपुर महुली, किसनपुर यूसुफ, खालिसपुर और गंगसारा गांव से महिलाएं और युवतियों ने भागीदारी किया।