
Oini News Network
ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर । रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के अधिकांश घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने जूम ऐप के माध्यम से समस्तीपुर जिले के इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक की।
इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि इंडिया गठबंधन के सभी साथी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु जो फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही उसमें आमजनों को सहयोग करें ताकि कोई व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रह जाए तथा इस बात का भी बारीकी से ध्यान रखें कि बीएलओ आमजनों को फॉर्म प्राप्ति रसीद भी आवश्य दें।
यदि कोई बीएलओ ऐसा नहीं करते हैं तो उसके विरुद्ध उच्च अधिकारी के पास भी शिकायत करने का कार्य करें। यह बैठक समस्तीपुर जिले में इंडिया गठबंधन के सांगठनिक सशक्तिकरण और क्षेत्रीय प्रभाव को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगी।
बैठक में कांग्रेस से मो. अबु तमीम, देवेंद्र नारायण झा, राजद से रोमा भारती, राजेश्वर महतो, सत्यविंद पासवान, भाकपा (माले) से उमेश कुमार, सीपीएम से रामाश्रय महतो, सीपीआई से सुधीर कुमार देव, वीआईपी से आदर्श कुमार पिंटू आदि लोग मौजूद थें।