
Oini 24
ओईनी न्यूज डेस्क समस्तीपुर । रविवार को जिला अध्यक्ष मो० अबू तमीम की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी, समस्तीपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष तथा प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक देवेंद्र निषाद ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संगठन विस्तार एवं इसे बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ एवं प्रखंडवार कार्य योजना, माई बहिन मान योजना को जिले की हर महिला तक पहुँचाने और जागरूकता अभियान पर विशेष चर्चा हुई।
बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाएँगे ताकि पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचे।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा,विजय शंकर शर्मा, सत्यनारायण सिंह, सरोज कुमार सिंह, राम उदगार महतो, महेंद्र यादव, कामेश्वर पासवान, नीरज कुमार राय, मिथिलेश पोद्दार, नूर आलम सिद्दीकी, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण सिंह,
शशि भूषण राय, परमानंद मिश्र, सूरज राम, कन्हैया कुमार, राम विलास राय, रघुनंदन पासवान, सोनी पासवान, अब्दुल फत्ताह, देविता देवी गुप्ता, रितेश कुमार चौधरी, विनोद कुमार झा, राजन कुमार वर्मा, अभिनव अंशु, मो० मोहिउद्दीन,
विश्वनाथ महतो, सुरेश कुमार महतो, शंभू प्रसाद सिंह, अजीत कुमार सिंह, कपिलेश्वर कुंवर, उमेश चंद्र कुमार, अब्दुल मलिक, डोमन राय, उमा पासवान, सनौली झा, रणवीर महतो, तरनी प्रसाद राय, अशोक पासवान, रणवीर सागर सिंह, मो० इलियास,
अनिल कुमार कुशवाहा, अरविंद कुमार पासवान, रेशमा सिंह, राम विलास राय, सुमित्रा देवी, सुशांत वत्स, सुधीर कुमार सिंह, मो० तैयब, राम जीवन महतो, अंकुर झा, कामिनी देवी, मंजू देवी, सुधा देवी, सुनैना देवी, विपिन कुमार झा, मो० सोहैल सिद्दीकी, मो० कमरूल होदा, चंदन कुमार, अमरजीत कुमार, श्याम सुंदर महतो, राम जीवन चौधरी, अंकुर झा, संजीत कुमार झा, रमेश कुमार आदि लोग मौजूद थें। आदि मौजूद थे।