
Oini News Network
ओईनी 24 डेस्क पटना। पटना में किसान कल्याण संवाद-सह-युवा किसान सम्मान समारोह के सम्भावित कार्यक्रम को लेकर जिले के प्रत्येक प्रखंड से 10 प्रगतिशील व नवाचारी युवा कृषकों की सूची मांगी गई है। इसको लेकर परियोजना निदेशक आत्मा ने सभी बीटीएम, सभी एटीए को प्रगतिशील, नवाचार युवा कृषकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
बताते चलें कि कृषि मंत्री, बिहार के सौजन्य से किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रखंड से वैसे 10 प्रगतिशील व नवाचारी युवा कृषक शामिल होंगे जिनको कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिया गया हो।
इस कार्य में अपने प्रखंड के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी से भी आवश्यक सहयोग लेगें। इसमें किसानों को उनका नाम, गतिविधियां, योजना जिससे लाभान्वित हो आदि का विवरण देना है।