

Oini News Network
ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं शिक्षा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वधान में बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत सीआरसी स्तर से चयनित प्रतिभागियों का प्रखंड स्तरीय चार दिवसीय मशाल 2025 प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। अतिथियों, प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों के स्वागत के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने अतिथियों के साथ संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शहर के जितवारपुर स्थित श्री कृष्णा उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
समारोह का संचालन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लेखपाल प्रतीक कुमार ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में बीईओ ने कहा कि मशाल 2025 का उद्देश्य सरकारी विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर राज्य स्तर पर खेल जगत में अपनी उपस्थिति दर्ज करना है।
मुख्यमंत्री के ड्रीम कार्यक्रम होने की वजह से इसे शानदार तरीके से विद्यालय स्तर एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किया गया। इसमें अंडर 14 अंडर 16 के बालक एवं बालिका संवर्ग के कुल 32 सीआरसी के 512 खिलाड़ियों ने आज प्रथम दिन एथलेटिक्स खेल यथा 60 मीटर ,100 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, क्रिकेट, बॉल थ्रो प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स के 60 मीटर दौड़ में सीआरसी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पचरुखी के सिद्धार्थ कुमार ने बालक संवर्ग में एवं रितु कुमारी ने बालिका संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं 100 मीटर दौड़ में जितवारपुर के रोहित कुमार व लक्ष्मी प्रिया, 800 मीटर दौड़ में आरएसबी इंटर विद्यालय के अमन कुमार, उच्च विद्यालय जगतसिंहपुर की शिवानी कुमारी, लंबी कूद के अंडर 14 में हरिशंकरी के आदित्य कुमार, बेबी कुमारी, क्रिकेट बॉल थ्रो में लगूनिया रघु कंठ की पूनम कुमारी, मोहनपुर के मोहम्मद रेहान खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मौके पर प्रधानाध्यापक कौशल कुमार, श्रीनाथ ठाकुर, अरुण कुमार, तकनीकी निर्णायक मंडल में सुभीत कुमार सिंह, रजनीश कुमार पांडे, विनय कुमार विनय, कुमारी वंदना, पूजा कुमारी, वैशाली द्विवेदी, यशवंत भारती आदि थे।