
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला पंचायत के अंडाहा गांव में एक बीमार वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। सुचना मिलने के बाद जिले के चर्चित समाजसेवी सह उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव वार्ड 9 निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी ने अपनी एक बैठक को तत्काल स्थगित कर, मृतक के घर पहुंचे, और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया।
मृतक के परिजन से बातचीत करने के दौरान उन्हें पता चला कि, पीड़ित परिवार के पास मृतक का दाह-संस्कार करने के लिए भी पैसे नही हैं। जिसके बाद उन्होंने तत्काल उन्हें अपने निजी कोष से मृतक के दाह-संस्कार के लिए 5 हजार रूपए उपलब्ध कराया।
मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत स्थित अंडाहा गांव निवासी, स्वर्गीय घुरण सदा के 80 वर्षिय पुत्र मोतीलाल सदा के रूप में की गयी है।
इस बाबत जानकारी देते हुए भाई राजू सहनी ने बताया कि वार्ड 12 के पार्षद अजीत कुमार उक्त घटना की जानकारी दी और बताया कि मृतक गरीब व मजदूर परिवार से आता है। वह लम्बे समय से बीमार था। ईलाज में सारी कमाई खत्म हो गई है। मृतक के परिजनो के पास दाह संस्कार केलिए भी पैसे नहीं हैं। यह जानकारी मिलते ही मै वार्ड 12स्थित मृतक के घर पहुंचा और दाह-संस्कार हेतु सहायता की।
वहीं इस मामले में मुखिया फिरोजा बेगम ने कहा कि मै मृतक के घर जा रही थी, इसी बीच एक काम आने से नहीं पहुंच सकी। मैं शीघ्र ही मृतक के परिजनों से मिलुंगी। कबीर अंत्येष्टि योजना सहित सभी लाभ दिलवाउंगी। मौके पर भगवानपुर कमला के सरपंच पति जयराम साहनी, भीम साहनी, श्रीराम साहनी, सुजीत कुमार सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।