
Oini News Network
गौतम राय।
ओईनी24 बेनीपुर । जनकवि बैद्यनाथ मिश्र यात्री उर्फ बाबा नागार्जुन के 115वें जन्मोत्सव पर एक अनोखी पहल के तहत उनके पैतृक गांव तरौनी स्थित बाबा नागार्जुन पुस्तकालय परिसर के तालाब की की शुद्धता बरकरार रखने के लिए वैदिक मंत्रोचार के साथ आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए करीब आधे दर्जन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
“बाबा नागार्जुन के घर के आगे तालाब ऐतिहासिक है। ग्रामीणों की माने तो यह तालाब मनोकामना पूर्ति तालाब के रूप में प्रसिद्ध है। इस तालाब में स्नान करने वाले अनेक ग्रामीण भारत के विभिन्न प्रदेश के उच्च पद पर आसीन हैं।”
इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने मिट्टी दीप जलाकर जल में प्रवाहित किया। पोखर जल की शुद्धता बरकरार रखने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी, एसडीएम मनीष कुमार झा, जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी चंदन कुमार, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ अश्विनी कुमार, बीसीओ शशि कुमार, एमओ रूपेश भारद्वाज, संतोष मिश्र, जिप सदस्य अमरनाथ शर्मा, भाजपा के निभा देवी, भाजपा के रूपेश झा आदि शामिल थे।
कार्यक्रम स्थल पर दरभंगा लहेरियासराय के आधा दर्जन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता सहित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी चंदन कुमार ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बाबा की जीवन पर लिखी पुस्तक से सम्मानित किया।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम मे तरौनी व आसपास के गांव से पधारे सैकड़ महिला एवं पुरुष श्रोता आनंद रसपान करते रहे। आयोजन को सफल बनाने में जिला, अनुमंडल, प्रखंड प्रशासन एवं फनींद्र मिश्र, कुंवर झा, संतोष मिश्र, वंदना मिश्र, मुखिया श्यामसुंदर साहू, पूर्व मुखिया अजय तिवारी, संतोष साहू आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।