
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ताजपुर। गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर में एलेन ऑनलाइन कक्षा की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को एलेन का स्टडी मैटेरियल सौंपा गया और नियमित कक्षाएं प्रारंभ हुईं।
इस कक्षारंभ कार्यक्रम में एलेन के रीजनल मैनेजर विजयानंद मिश्रा ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम बच्चों का स्वागत किया और छात्रों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने केलिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है। सिर्फ सपने पूरा करने की जिद्द हो तो हर सपना साकार होता है। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने बच्चों को स्टडी मैटेरियल प्रदान किया और बताया कि अब दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर संपूर्ण मिथिलांचल में एकमात्र एलेन ऑनलाइन क्लासेज का सहयोगी स्कूल बन गया है।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक मसूद हसन ने कहा कि हम चांद तोड़कर लाने का का वादा नहीं करते लेकिन चांद पर जाने रास्ता जरूर दिखाते हैं। उन्होंने समझाया कि पुस्तकें सबसे अच्छे और भरोसेमंद मित्र हैं, यदि सच में आपको बुलंदियों तक पहुंचना है तो इन पुस्तकों का सहारा लेना होगा क्योंकि यही आपको ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती हैं।
इस दौरान एलेन की ओर से निदेशक श्री हसन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। अपने संबोधन में श्री हसन ने कहा कि एलेन से सहयोग का मूल उद्देश्य छात्रों को ताजपुर में ही राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। ताकि अपने सपने साकार करने केलिए उन्हें कहीं बाहर जाने की आवश्यकता न हो।
उन्होंने बताया कि एलेन का उद्देश्य देशभर के होनहार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धी माहौल देना है। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर की सोच हमेशा से यही रही है कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बड़े शहरों की तरह अवसर और माहौल उपलब्ध करा कर उनकी प्रतिभा और क्षमता को नयी उंचाई प्रदान करना है।
इस भागीदारी के माध्यम से डीपीएस ताजपुर और एलेन मिलकर छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए संकल्पबद्ध हैं।