
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । बिहार की जनता जदयू भाजपा के डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है। अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है। बिहार के जनता को दिल्ली और पंजाब का केजरीवाल माॅडल चाहिए जो जनता को गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया कराने, यथा अच्छी गुणवत्ता पूर्ण मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त चैबिस घंटे बिजली, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा, बुजुर्गों को 2500 पेंशन भत्ता, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसे अनेकों जन सुविधाओं, के लिए जाना जाता है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव केशव किशोर प्रसाद ने बुधवार को शहर के परिसदन में संवाददाताओं से उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के गढ़ गुजरात में मिली जीत यह प्रदर्शित करता है कि भाजपा से गुजरात की जनता का मोह भंग हो गया है। वहीं पंजाब की जीत यह उद्घोषित करता है कि आम आदमी पार्टी की विश्वसनीय राजनीतिक दल के रूप में स्वीकार्यता कायम है।
बताते चलें कि आम आदमी पार्टी समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह में जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महासचिव केशव किशोर प्रसाद एवं जिला पर्यवेक्षक डॉ. मीरा सिंह उपस्थित रहे।
बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने उप विधानसभा चुनाव में गुजरात और पंजाब में मिली जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। तदुपरांत मिडिया को संबोधित करते हुए केशव किशोर प्रसाद ने कहा कि पंजाब और गुजरात की इस जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। अगामी विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बिहार में पूर्ण मजबूती के साथ सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
वहीं अपने संबोधन में डॉ.मीरा सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी उप चुनाव जीत से दोगुने जोश में है। यह आत्मविश्वास और जोश वर्तमान भ्रष्ट बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
मौके पर जिला कार्यकारिणी के साथ जिला महिला अध्यक्ष रेणु पूर्वे, जिला सचिव मंजीत सिंह, सईदुर रहमान, अमन कुमार, मो.जावेद, विष्णुदेव महतो, मनिष मौर्या, सम्राट अद्वैत कृष्ण, अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार, रवि, प्रभात कुमार सिंह, डॉ.गुरुदयाल सिंह, शेखर प्रियदर्शी, शिवम् यादव, परमवीर कुमार, किशन लाला, आदि उपस्थित थे।