
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
सरायरंजन। 20.06.2025 जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन प्रखंड के नारघोघी स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के साथ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया ने और संचालन बाल अधिकार परियोजना के सीनियर रिसर्च कंसल्टेंट रविन्द्र पासवान नें किया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि रणजीत निर्गुणी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कोढ़ है, जिसकी सजा हमारे आपके घर की नाबालिग बेटियां चाहे-अनचाहे झेलने को विवश है। सबसे पहले हमको जगना होगा, तभी यह सामाजिक कोढ़ को हम समूल खत्म कर सकतें हैं।
इस दौरान वक्ताओं नें इस सामाजिक कुप्रथा को समूल खत्म करने पर अपनें-अपनें विचार व्यक्त किए और संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान आनेवाले उम्मीदवारों से बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए सक्रियता के साथ आगे आनें की अपील करेंगे।
इस अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी के ने बाल विवाह और बाल श्रम से संबंधित कानूनी कार्रवाई और समस्तीपुर जिला में चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी के द्वारा बच्चियों की सुरक्षा पर चर्चा किया गया एवं सभी को शिक्षा से जोड़ने की बात कही गई। सीनियर रिसर्च कल्संटेंट दिनेश प्रसाद चौरसिया नें बाल अधिकार संरक्षण के विभिन्न हिस्सों पर प्रकाश डाला। रविन्द्र पासवान, वीणा कुमारी, किरण कुमारी, विभा कुमारी के द्वारा अभियान गीत गाया गया।
अपने संबोधन में श्री निर्गुणी नें कहा कि किसी भी समस्या को सुधारने से पहले शुरुआत खुद से करें। पहले अपनें आस-पास से करे, तभी निराकरण होगा। वहीं रामप्रित चौरसिया ने कहा कि लोग सामाजिकता से दूर हो रहे है, सेपरेट होते जा रहे है जरूरत है खुद को और ग्रामीणों को जागरूक होने की।
कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ ग्रहण किया गया। बीड़ी श्रमिक और असंगठित खेतिहर मजदूरों के हक के लिए कार्य करनें वाली वीभा कुमारी और राखी कुमारी नें उनके परिवार के आजीविका और वैकल्पिक रोज़गार हेतु पहल करनें की अपील की और कहा कि उन बीड़ी श्रमिक परिवार के बच्चों को स्कूल में लाना बहुत हीं जरूरी है।
कार्यक्रम में बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, विपिन कुमार, नवनीत कुमार, बबीता कुमारी, स्मृति कुमारी, संगीता कुमारी, राजकुमार पासवान, अमित कुमार राम, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, सदानंद झा, रामसागर सिंह, राजकुमार चौरसिया, पंकज प्रसाद सिंह, सुरेश ठाकुर, अमरेश कुमार झा, अरुण कुमार गिरि ने भी अपनी-अपनी बातें साझा किया।