
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। योग का अर्थ है जोड़ना। योग हमारे मन को शरीर से और आत्मा को अध्यात्म से जोड़ कर हमें मानसिक व शारीरिक आरोग्य प्रदान करता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्वस्थ मस्तिष्क से एकाग्रता में वृद्धि होती है जिससे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है।
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर का शुभारंभ करते हुए सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि, सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप हमेशा छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपनी इसी प्रतिबद्धता के तहत शनिवार को सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रूप के मोहनपुर, भूईंधारा, नकटा, मूसापुर तथा जितवारिया शाखाओं में बड़े उत्साह और उमंग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर, छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने योग के महत्व को समझा और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार पाण्डेय ने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो हमें शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ व शांत रहने और एकाग्र चित्त रहने में मदद करता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राचार्य चिरंजीत कुमार ठाकुर, मोहनपुर शाखा की प्राचार्य मुल्लाथारा कविता करुणाकरण, जितवारिया शाखा के प्राचार्य मनीष कुमार, भूईंधारा शाखा के प्राचार्य श्याम कुमार चौरसिया, मुसापुर शाखा की प्राचार्य सुप्रिया कुमारी, नकटा शाखा के प्राचार्य रूपांजली कुमारी, शिक्षक संदीप, शशांक, रामप्रवेश, कल्पना, शबनम, ऋतिक, आयुष, मनीष भारद्वाज, गुंजन अर्जुन ठाकुर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और योग को दैनिक जीवन में शामिल करने पर जोर दिया।