
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में टिकट जांच कर्मचारियों से मुलाकात की तथा उन्हें टिकट जांच में आय बढ़ाने हेतु कई महत्वपूर्ण परामर्श दिये। इस दौरान वे उनके सुझावों से भी अवगत हुए।
इस अवसर पर उन्होंने एक दिन में 100 से अधिक बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों से जुर्माना वसूलने वाले चल टिकट परिक्षकों को ₹4000/-नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक साथ वाणिज्य विभाग के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।