
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। प्रचंड धूप और पूरवा हवा के कारण हीट वेब और उमस से जनजीवन अस्तव्यस्त रहने के आसार हैं। हलांकि दो दिन बाद गरज वाले बादलों एवं तेज हवा के बीच हल्की वर्षा की संभावना है, मगर उमस से राहत की संभावना नगण्य है।
इस संबंध में जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 19 जून, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
अगले दो दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में हीट वेब की स्थिति बनी रहने की सम्भावना है। उसके बाद उत्तर बिहार में आसमान में गरज बाले बादल बन सकते है, तथा तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की सम्भावना है। 16 एवं 17 जून को अनेक स्थानों पर हलकी से मध्यम वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 38 जिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 कि०मी० प्रति घटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। जिससे उमस से राहत मिलने के आसार नगण्य हैं।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।