
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के नशा उन्मूलन जागरूकता रथ को अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलीप कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
तदुपरांत मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के कार्यक्रम प्रबंधक शामीर राजा खान के नेतृत्व में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने नशा के दुष्प्रभाव व दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इससे जुडे कानून व प्रावधानों के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के परामर्शदाता अमित कुमार वर्मा, राजकुमार राय, कुदरत, राहुल कुमार, मनोरंजन कुमार, संजय कुमार, हरिशंकर झा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।