
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर का संगठन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर के द्वारा चलाए जा रहे “न्याय तक पहुँच” कार्यक्रम अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए चयनित बाल अधिकार कार्यकर्ताओं केलिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान बाल विवाह, बाल मजदूरी/बाल तस्करी तथा बाल यौन शोषण से बचाव तथा उसके दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई। साथ हीं बाल विवाह, बाल मजदूरी का शिकार कोई बच्चा ना हो इसके लिए संविधान में वर्णित कानूनों और प्रावधानों से अवगत कराया गया।
जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार नें कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति को सक्रिय एवं संवेदनशील बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समुदाय के लोगों को इस प्रकार के सामाजिक कुरीति से बचाव के साथ क़ानूनी मदद से बाल विवाह और बाल मजदूरी पर रोक लगाने संबंधी जानकारी देना चाहिए।
बाल विवाह होनें पर कानूनी कार्रवाई और सजा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पारा लीगल वालंटियर दीप्ति कुमारी नें बाल मजदूरी और बाल तस्करी में दी जाने वाली प्रलोभन से भी सतर्क रहने हेतु सभी को बतलाया गया।
उन्होंने कहा कि जब आप समुदाय के बीच जागरूकता कार्यक्रम के लिए जाएं तो बाल विवाह मुक्त भारत हेतु उपस्थित समुदाय के द्वारा वचन पत्र और शपथ पत्र भी भरवायें। मौके पर स्मृति कुमारी, आरती कुमारी, अराधना कुमारी, भावना झा, संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रंजू कुमारी, जयंत सिंहा, मयंक सिंहा, विभा कुमारी मौजूद थे।