
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। पेड़ पौधे सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि हमारी धरती और पर्यावरण केलिए भी संजीवनी है। यह वायुमंडल से कार्बन डाई ऑक्साइड अवशोषित कर हमें ऑक्सीजन देती है वहीं मिट्टी के क्षरण को रोक कर मृदा की उर्वरक क्षमता धरती के हरियाली को स्थायित्व प्रदान करती है। शहर के शम्भू पट्टी स्थित आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने अपने जन्म दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के संयुक्त मौके पर मंडल कारा परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कही।
उन्होने कहा हम अपने ऐशो आराम केलिए बिना सोचे समझे पेड़ काटे जा रहे हैं, इससे पर्यावरण को व्यापक क्षति पहुंची है। अनिश्चित मौसम परिवर्तन, कम वर्षा, अधिक गर्मी इसका परिणाम है। वायुमंडल में ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है। ऐसे में यह सोचना बेहद आवश्यक है कि हम अपनी अगली पीढी केलिए केलिए कितना ऑक्सीजन का भंडार छोड़कर जायेंगे।
बताते चलें कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के मंडल कारा में आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में बंदियों के बीच पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इसलिए आईये कम से कम हर खास अवसर को, संबंधों को यादगार बनाने केलिए जन्म दिन, विवाह आदि अवसरों पर एक पेड़ लगायें।
अतिथियों के स्वागत और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन की औपचारिकता के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव डालती है। साथ ही मिट्टी उर्वरक क्षमता को भी नष्ट कर देती है। इसलिए आज एक बार फिर हम प्लास्टिक को ना कहने का संकल्प लें।
श्री ओझा ने कहा कि सिर्फ पेड़ लगा कर ही पर्यावरण और धरती के प्रति जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती है इसलिए पौधे के वयस्क पेड़ बनने तक देखभाल करने का भी संकल्प लेना होगा।इस अवसर पर संस्था द्वारा मंडल कारा में फलदार और सजावटी पौधे लगवाए गए।
मौके पर सहायक अधीक्षक रवि कुमार झा सहित सभी कारा कर्मी मौजूद थे।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने किया।