
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर।एडेन्ट सोशल वेलफेय आर्गेनाइजेशन के द्वारा मैत्री प्रोजेक्ट”अंतर्गत कार्यकताओं का तीन दिवसीय डोर टू डोर सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समस्तीपुर जिला स्थित संस्था कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक मिथिलेश कुमार ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन अधिकारी निखिल कुमार उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का होगा हल शिक्षा से होगा बेहतर कल ।जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संस्था जिले में 07-14 उम्र की वैसी लड़कियों को जिसने किसी कारण विद्यालय जाना छोड़ दिया है,अभी तक विद्यालय में नामांकन नहीं कराया है,विद्यालय से बच्ची का नाम कट गया है, उनका डोर टू डोर सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हित कर उनके अभिभावकों के साथ मिलकर लड़कियों को विद्यालय गुणवत्तापूर्ण नामांकन कराने तथा विद्यालय में ठहराव के लिए प्रेरित कर रही है।
मौके पर प्रशिक्षक अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए मिथिलेश कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण में समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया जो प्रशिक्षण के बाद क्षेत्र में कार्य करेंगे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन जिला समन्वयक मिथिलेश कुमार ने किया।