ओईनी न्यूज नेटवर्क
ताजपुर। वृहस्पतिवार को नगर परिषद ताजपुर के वार्ड संख्या 4 भेरोखड़ा गांव के लाल देश के लिए कारगिल युद्ध में अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद पारा कमांडो सुनील शास्त्री के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मारक पर डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेत कुमार अंशु की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेध देवी ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मोहन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ताजपुर पश्चिमी सुशील कुमार चैबे, मंडल अध्यक्ष पूर्वी दिलीप सिंह, पार्षद प्रतिनिधि राजीव सूर्यवंशी, राजकुमार पंडित, राजकमल पाण्डे, अमरेश साहू, आनंद गुप्ता, अशोक नायक, विवेक कुमार, मुन्ना कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने शाहिद सुनील शास्त्री को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमें गर्व है कि ताजपुर की मिट्टी में जन्मे सच्चे सपूत ने देश की खातिर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।