
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। बुधवार को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पार्सल कर्मचारियों की सतर्कता एवं RPF/GRP की तत्परता के कारण विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी। इस बाबत स्थानीय मंडल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पार्सल कर्मचारियों द्वारा ट्रेन संख्या 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस में लदे चार संदिग्ध पॉली बैग बंडलों की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेल पुलिस(GRP) को दी गई।
पार्सल कर्मचारियों की सतर्कता एवं RPF/GRP की तत्परता के चलते, सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जब इन बंडलों को खोला गया, तो इनमें कुल 143 बोतल प्रतिबंधित ‘रॉयल स्टेग व्हिस्की बरामद की गईं।
उक्त शराब को GRP सीतामढ़ी द्वारा विधिसम्मत आवश्यक कार्यवाही करते हुए जब्त कर लिया गया है। इस प्रकरण में आगे की जाँच एवं कानूनी कार्यवाही जारी है।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे रेल परिवहन के माध्यम से किसी भी प्रकार के अवैध या प्रतिबंधित सामग्री की ढुलाई न करें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।