
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय, में सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी अनामिका यादव उपस्थित रहीं। सभा की शुरुआत राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके पश्चात उन्हें दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए श्री देवेंद्र नारायण झा ने कहा कि स्व राजीव गांधी दूर द्रष्टा और आधुनिक भारत के शिल्पी थे। जिन्होंने सूचना क्रांति, पंचायती राज, युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की लोकतांत्रिक और तकनीकी संरचना को नया आयाम दिया।
वहीं मुख्य अतिथि श्री नरेश भारद्वाज ने कहा कि राजीव गांधी जी का विजन आज भी देश के विकास के मार्ग में प्रेरणा का स्रोत है। जबकि अनामिका यादव ने राजीव गांधी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को याद करते हुए कहा कि आज देश की लाखों महिलाएं उनके प्रयासों से सशक्त हो रही हैं। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय गांधी के बताए आदर्शों पर चलकर कांग्रेस पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, जिला कांग्रेस के वरिष्ट नेता अंजनी कुमार मिश्र, जिला कांग्रेस कमिटी के प्रधान महासचिव मुकेश कुमार चैधरी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देवीता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चैधरी, वीरेंद्र राय, गौरव कुमार, रूबी कुमारी, अजय कुमार, पंकज कुशवाहा, रवि रौशन, प्रकाश झा, मनीष कुशवाहा, राहुल कुमार, शाहरुख अशरफ, मो० महफूज आलम आदि लोग मौजूद थें।