
समस्तीपुर। मंगलवार को ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसियेशन पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर का मंडल रेल प्रबंधक महोदय के साथ वर्ष 2025 की प्रथम अनौपचारिक बैठक मंथन सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में एसोसियेशन के तरफ से कुल 41 मांग पत्रों पर सफल वार्ता हुआ। जिसमें से कुल 14 मांगो को मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने पूरा कर दिया। शेष सभी समस्याओ का निदान जल्द करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम एसोसियेशन की ओर से पुष्पगुच्छ से डीआरएम समस्तीपुर विनय श्रीवास्तव का स्वागत किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसियेशन के मंडल मंत्री शशि रंजन कुमार ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष रखे गये मांगो में एससी / एसटी वर्ग के कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड के अनुसार गृह जिला में पदस्थापना, रेल आवास के दयनीय स्थिति में सुधार, प्रेम ग्रुप के सभी कमिटियों में एसोसियेशन की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना, सभी शाखा कार्यालयों की मरम्मत सहित सौन्दर्यीकरण, नए रेल आवास का निर्माण, एसोसियेशन के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देना, कर्मचारियों से 8 घंटा ड्यूटी लेना तथा एसोसियेशन के पदाधिकारी का स्थानांतरण रेलवे बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार करना शामिल हैं।
बैठक में मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक झा, सीनियर डीपीओ विवेक कुमार, सीनियर डीओम विजय प्रकाश, विद्युत ओपी संजय कुमार, सहित अन्य शाखा पदाधिकारी उपस्थित थे। एसोसियेशन के तरफ से मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार, मंडलमंत्री शशि रंजन कुमार, आलोक आनंद, शत्रुघ्न सुमन, ,बजाय बेरुआ, बीरेंद्र पासवान, अजित पासवान, रामसिहासन बैठा, सुदामा बैठा, राजीव कुमार, दीपक कुमार, अर्जुन बैठा, धर्मवीर साफी, ललन पासवान, राजू पासवान, नवल कुमार शिवनाथ चौधरी, हरिओम कुमार, देवानंद गोंद उपस्थित थे।