
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
दलसिंहसराय। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा केलिए प्रतिबद्ध व संकल्पित है बीएसआई। सन 2016 में स्थापित भारत मानक ब्यूरो (बीएसआई) 1946 में स्थापित भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) का ही परिमार्जित स्वरूप है। बीएसआई पटना से पधारे अधिकारी राकेश रंजन ने छत्रधारी इंटर स्कूल में छात्रों व शिक्षकों को भारत मानक ब्यूरों के बारे में जानकारी देते हुए उक्त बातें कही।
अवसर था पिछले दिनों छत्रधारी इंटर विद्यालय दलसिंहसराय में भारत मानक ब्यूरो के तत्वावधान में स्टैंडर क्लब द्वारा आयोजित छात्रों के बीच मानक लेखन सह क्वीज प्रतियोगता का। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईएसआई सिर्फ उत्पादों के गुणवत्ता की गारंटी देती थी। यदि कोई उत्पाद गुणवत्ता के तय मानक के अनुरूप नही हो तो शिकायत दर्ज कराने का कोई विकल्प नहीं था। ऐसा कोई साधन नहीं था जिससे उत्पाद की जानकारी उपभोक्ता को मिल सके।
श्री रंजन ने बताया कि इस तरह की अन्य सभी कमियों को दूर कर 2016 में बीएसआई की स्थापना की गई। ताकि उपभोक्ता के अधिकारों की रक्षा हो सके और उसे अपने निवेश का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अब एक एप की सहायता से उपभोक्ता अपने उत्पाद की जानकारी ले सकता है और उत्पाद के गुणवत्ता की शिकायत भी कर सकता है।
श्री रंजन ने कहा कि उपभोक्ता ओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने केलिए भारत मानक ब्यूरो स्टैंडर क्लब के माध्यम से समय समय पर कार्यक्रम आयोजित करती है। इस प्रतियोगिता में प्रथम रहे छात्रों को 1000, द्वितीय को 750, तृतीय को 500 एवं चतुर्थ को 250 रु नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि बिहार में हमारे 146 स्टेंडर क्लब सक्रिय हैं, जबकि पूरे भारत में हमारे क्लबों की संखया 12000है। कार्यक्रम के अंत में क्लब के स्थानीय ईकाई के मेंटर डाॅ अमिय प्रसन्न कुमार चन्द्रश ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस आयोजन की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षकों की इसमें सहभागिता रही।