
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर/दलसिंहसराय। मंगलवार को दलसिंहसराय बाजार समिति रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में चहुंओर खासी चहल-पहल थी। रंगबिरंगे परिधानों में सजे बच्चों के हर्ष किलोल से पूरा परिसर गुलजार था। अवसर था विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव का। जी हां! मंगलवार को दलसिंहसराय बाजार समिति रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें निदेशक धर्मांश रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन ने मुख्य अतिथि का पाग एवं चादर से अभिनन्दन के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पुलिस उपाधीक्षक दलसिंहसराय विवेक कुमार, विद्यालय के आदरणीय सह-संस्थापिका विभा देवी, निदेशक धर्मांश रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन ने करतल ध्वनि के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


तदुपरान्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मनमोहक एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों ने आगत अतिथियों, व अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नजम रिज़वी एवं आलोक कुमार ने किया। मंच संचालन में सलोनी, शांभवी, साकिब, आयुषी प्रियांशु, आयुष राज, रीतेश आदि ने उल्लेखनीय योगदान किया।
वहीं कार्यक्रम का निर्देशन संगीत शिक्षक अभय मोहन एवं नृत्य शिक्षक ऐंकी ने किया। विद्यालय प्रबंधक राहुल कुमार, वरीय शिक्षक चंदन कुमार ठाकुर, गणेश झा, मनोज सिंह, प्रणधीर झा, सुषमा कुमारी, रूपम कुमारी, आशुतोष पाठक, अतुल कुमार झा, पुनम, सृष्टि, कोमल, संगीता आदि ने कार्यक्रम के सफलता में अपना महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।