
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओइनी । रविवार को पूसा प्रखंड स्थित ओईनी पंचायत के कैंजिया में सांसद प्रतिनिधि बनने पर पुर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित करते हुए बधाई व शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर एनडीए से जुड़े प्रखण्ड के सभी 13 पंचायतों से आए हुए गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बसर कर रहे लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही सांसद शाम्भवी चैधरी एवं मंत्री अशोक चैधरी को श्री पासवान को प्रतिनिधि मनोनित करने केलिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर कार्यकताओं ने कल्याणपुर के सांसद प्रतिनिधि केशरी जी को भी सम्मानित करते हुए बधाई दी। इसी क्रम में श्री पासवान ने कहा कि सांसद प्रतिनिधि हम नहीं बल्कि मेरे हर एनडीए कार्यकर्ता सांसद प्रतिनिधि है और हम सब मिलकर पूसा के विकास में भागीदारी बनेंगे।
मौके पर मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष सह लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, लोजपा उपाध्यक्ष अनिल गौतम, मनोज कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार राम, लाल बाबू सिंह, राजकिशोर पासवान, पवन कुमार, अरुण कुमार राय, रमेश कुमार, कमलाकांत सिंह, पन्नालाल सिंह, गांगुली प्रसाद सिंह, पवन कुमार महतो, फूल प्रसाद, रंजीत शाह, संतोष कुमार, अजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, राम हरेश प्रसाद आदि मौजूद थे।