
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
रोसड़ । उदयनाचार्य रोसड़ा महाविद्यालय, रोसड़ा में आयोजित दो दिवसीय बिहार समाज विज्ञान अकादमी की चतुर्थ समाज विज्ञान सम्मेलन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 17 और 18 मई को आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न विषयों के मूर्धन्य विद्वान और अनेक विषयों के विशेषज्ञ रोसड़ा पधार चुके हैं।
उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य सह सम्मेलन के संयोजक डाॅ घनश्याम राय ने बताया है कि उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता प्रो संतोष के कार, प्रो सुबोध नारायण ‘मालाकार’ जेएनयू, प्रो सुधीर चंद्र जेना, उत्कल यूनिवर्सिटी, डॉ अनिल दत्त मिश्रा, गांधियन थॉट न्यू दिल्ली, डॉ डीएम दिवाकर अर्थशास्त्री प्रो डॉ लाल बाबू यादव, अध्यक्ष, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन सह लोकार्पण भी किया जाना है।
डाॅ राय ने बताया कि इस आयोजन से इस क्षेत्र में शोध और लेखन के कार्यों को गति और विस्तार मिलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य वक्ताओं के वक्तव्य के साथ तकनीकी सत्र में विभिन्न विषयों के शोधार्थी और प्राध्यापकों के द्वारा उनकी पत्रों को पढ़ा जाएगा।
अबतक तीन सौ से ज्यादा प्रतिभागियों की आने की सूचना है। अबतक पचास से ज्यादा प्रतिभागी रोसड़ा पहुंच चुके हैं। सभी को महाविद्यालय में स्थित छात्रावास में ठहरने की व्यवस्था की गई है।