
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
मुजफ्फरपुर। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई जवाबी कार्रवाई को लेकर देशभर में हर्ष व उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी के नेतृत्व में दर्जनों मुसलमानों ने मिठाइयाँ बाँटकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
इस अवसर पर मुजफ्फरपुर पधारे हाजी मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा, हम भारतीय सेना और केंद्र सरकार को धन्यवाद देते है और मांग करते है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर जल्द से जल्द भारत का तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने आगे कहा, अगर देश को जरूरत पड़ी तो देश का एक एक मुसलमान बॉर्डर पर जाकर देश के लिए दुश्मनों के दांत खट्टे कर उनके छक्के छुडाने को तैयार है।
हाजी सिद्दिकी ने कहा कि भारत हमारी मातृभूमि है और उसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में तबरेज सिद्दीकी, बख्तियार राजा, तौसीफ, नावेद, जमशेद, नसीम, एहतेशाम, सोफिया खातून सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।