
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । आज जमीन से लेकर आकाश तक जीविका दीदियां एवं उनकी बेटियां अपना नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास की कोई भी बात बिना महिला के अधूरी है। बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बुधबार को उजियारपुर प्रखंड के रायपुर पंचयात के संजीवनी महिला ग्राम संघठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही।
उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए दर्जनों योजनाओं को शुरू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि बिहार की महिलाएं सामाजिक रूप से सशक्त एवं आर्थिक रूप से सबल हुई हैं। उन्होंने कहा कि समूह की दीदियों ने इतिहास रचने का काम किया है।
इसके पुर्व स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, उप विकास आयुक्त समस्तीपुर, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक एवं संकुल संघ की दीदियो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मौके पर विभिन्न योजनाओं से जुड़ी लाभार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया। वहीं एक दर्जन से अधिक दीदियों ने अपने आकांक्षाओं से ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया। संवाद कार्यक्रम के दौरान वीडियो फ़िल्म का प्रदर्शन सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की गयी। कार्यक्रम में बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वकांक्षी योजनाएं से सम्बन्धित लीफलेट्स एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार का संदेश भी वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं/कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किये जाने एवं सरकार के स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सभी जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर 18 अप्रैल 2025 से चल रहा है। जिलें में सभी 20 प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित कुल 3303 ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन किया जाना है। अभी तक कुल 936 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जिसमें 1,93,138 ग्रमीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है।
आज के महिला संवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री संदीप शेखर प्रियदर्शी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री बिक्रांत शंकर सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर, प्रखंड तथा जिला स्तरीय कर्मी एवं प्रबंधक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री अनूप कुमार के द्वारा किया गया।