
ओईनी न्यूजनेटवर्क।
समस्तीपुर । त्याग, और एकनिष्ठ समर्पण की प्रतिमूर्ति माता जानकी सिर्फ पूजनीय देवी ही नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान भी हैं। सिटी सेंट्रल स्कूल, भुईंधारा के सभागार में आयोजित जानकी प्राकट्योत्सव के अवसर पर सिटी सेन्ट्रन स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि धरती से जन्म लेकर पुनः धरती में समाहित होने तक उन्होंने आदर्श नारी के जो प्रतिमान स्थापित किए वे चिर अनुकरणीय हैं। इसके पुर्व आगत अतिथियो का मिथिल की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल आदि से स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर और त्याग, समर्पण तथा नारी सम्मान की स्थापिका जगत जननी जानकी यानि माता सीता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ रमेश झा, उप महापौर राम बालक पासवान और डॉ नरेश कुमार विकल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने किया।
अपने संबोधन में उपमहापौर श्री पासवान ने कहा कि माता जानकी ने मिथिला की नारी को गौरवान्वित ही नहीं किया बल्कि भारतीय नारी के लिए आदर्श स्थापित किया है। वहीं डाॅ विकल ने अपने संबोधन में युवाओं से मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जबकि प्रो रमेश झा ने माँ जानकी के पावन धाम को विकसित कर देश और दुनिया से जोड़ने का आह्वान किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में संजीव कुमार पांडेय ने प्रत्येक वर्ष जानकी नवमी के अवसर पर समाज में साहित्य, कला, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गणमान्य लोगों को समारोहपूर्वक सम्मानित करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं दिव्या, अव्या, ऋचा, एवं विधि ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वे घंटो सम्मोहन की अवस्था में झूमते तलियां बजाते दिखे।
मंच संचालन इंजीनियर मनोज कुमार झा ने किया। मौके पर सपना पांडेय, रत्ना, आशा कुमारी, राजकुमार चैधरी, सुरेश झा, मनोज कुमार झा, चमन कुमार, रंजना देवी, श्याम कुमार चैरसिया, राजन कुमार, राजू दास आदि उपस्थित थे।.