
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा संगोष्ठी भाजपा जिला समस्तीपुर के द्वारा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी और जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में भाजपा समस्तीपुर जिला कार्यालय में आयोजित हुआ। संगोष्ठी का संचालन जगदेव राम ने किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि बिहार सरकार पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी ने संगोष्ठी में मंचासीन नेताओं के साथ बाबा साहेब के के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद बाबा साहेब के 135वें जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को वैभवशाली बनाने हेतु बाबा साहेब के बताएं राह पर चलना होगा। इसी सोच के तहत देश रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर देश के समता मूलक समाज के निर्माण की परिकल्पना को साकार करने के लिए शोषित वंचित गरीबों के विकास के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
श्री सहनी ने कहा की इन योजनाओं के कारण ही मोदी जी नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से निकले है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को एक वर्ग या समुदाय से बांधकर नहीं रखा जा सकता। राष्ट्र कल्याण एवं संविधान निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा कि उसके माध्यम से दबे-कुचले गरीबों के संसाधन का लाभ सम्पन्न लोगों द्वारा हकमारी किया जा रहा था, वाजिब हक अब गरीब मुसलमानों को मिलने वाला है। उन्होंने अपील करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों के बीच भ्रम को दूर करते हुए सभी को सच से वाकिफ करावे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ वैभवशाली बनने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
समस्तीपुर (उत्तरी) जिलाध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब ने अपने पूरे जीवन काल में वंचित वर्गो को सामाजिक, राजनीतिक रूप से विकसित करने का पूरा प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टैंड अप इंडिया, पीएम आवास योजना एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित वर्गों को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
वहीं समस्तीपुर (दक्षिणी) जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि भाजपा जहां बाबा साहेब को सम्मान देने के साथ सामाजिक न्याय को विस्तार भी दे रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों सामाजिक सुरक्षा के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार काम कर रही है।
संगोष्ठी में राम सुमिरन सिंह, संजीत अग्रवाल, वीरेंद्र यादव, प्रदीप शाह शिवे, राकेश राज, ठाकुर संग्राम सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।