
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । स्तबध हूं, निःशब्द हूं। सरकार को इस दुस्साहस केलिए निर्णायक कदम उठाना चाहिए। पूरा देश आंदोलित है, और सरकार से ऐसे ही किसी फैसले की उम्मीद कर रहा है। सिटी सेंट्रल ग्रूप के मोहनपुर रोड , भुईधारा, मूसापुर तथा जितवरिया शाखाओं में मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का नेतृत्व करते हुए विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा इस तरह के आतंकी हमलों से बचने के लिए सरकार को कठोरतम कदम उठाना चाहिए। पूरा देश प्रतीक्षा में है कि अबकी बार सरकार ऐसा कठोर फैसला करे कि फिर कभी कोई आतंकवादी या देश हमारे देश में ऐसा कुछ करना तो दूर हमारे भारत की तरफ सपने भी झांकने का दुस्साहस न कर सके।

बताते चलें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में करीब 7 आतंकवादियों ने बडी बरहमी से 26 सैलानियों की हत्या कर दी और आराम से जंगलों में गुम हो गये थे। इस घटना से आहत पीडित परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि दुनिया की श्रेष्ठतम खुफियातंत्र में गिनी जाने वाली राॅ की नाक के नीचे से यह सब हो गया, कैसे? इसकेलिए जिम्मेदार कौन है? निश्चित ही इसकेलिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। लेकिन अभी वक्त आतंकियों को सबक सिखाने का है।

इस शोक सभा में छात्र – छात्राओं में वंदना, श्रेया, आकृति, साक्षी, सक्षम, प्रिंस कुमार, अनमोल, आदि उपस्थित थेस वरीय प्राचार्य सी.के. ठाकुर, प्राचार्य मुल्लथारा. कविथा. करुणाकरन, तन्मय चक्रवर्ती, मनीष पांडे और प्रबंधक मनीष भारद्वाज शिक्षक शिक्षिकाओं में नवनीत झा, पूनम कुमारी, राधेश्याम, शिवेश कौशल, फैयाज अहमद, राहुल पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

