मंचासीन डाॅ अग्रवाल व अन्य।ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे पर्यावरण संरक्षण पर काम करें। पृथ्वी हमारी माता है, पृथ्वी की रक्षा करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। हमारी भोग लिप्सा और स्वार्थ परक प्रवृति जन्य पर्यावरण असंतुलन हमारी ही जिंदगी को खराब कर रहा हैI जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ रहा है I
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इन्टेक, दरभंगा के संयोजक सह मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) एनके अग्रवाल ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। वे मंगलवार को शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक़ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में “विश्व पृथ्वी दिवस” समारोह को संबोधित कर रहे थेI

उन्होंने कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा कर ही मानव जाति को तथा सभी जीवित पदार्थ को बचाया जा सकता हैI जागरूकता फैलाकर ही पर्यावरण असंतुलन को रोका जा सकता है। इस दौरान प्रो० अग्रवाल ने पृथ्वी दिवस 2025 की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह पर विस्तृत चर्चा की।
डाॅ अग्रवाल ने बताया कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक करना तथा अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन, बढते प्रदूषण, वनों की कटाई और जैव विविधता की हानि जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। इसकी स्थापना अमेरिका सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की थी।
इसके पुर्व डॉ० अनजुम वारिस ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराने के क्रम में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और औचित्य के बारे में बताया। बताया कि इसके लिए क्या-क्या किया जा सकता है।
इस मौके पर डॉ० अशोक कुमार अकेला, डॉ० रंजीता कुमारी, सविता कुमारी, रंजना कुमारी, डॉ० सेराज अंसारी, गौतम गोविंद, शशि कुमार, विकास मिश्रा, फैयाज आलम, स्वाति कुमारी, जुल्फेकार आलम, इफ्तेखार अहमद, सकीना बानो, कामिनी जायसवाल, प्रमोद कुमार, रंजन कुमार, राम शंकर राय, अवधेश कुमार सिंह, मो० नजीर, अनीस कुमार, प्रशांत कुमार, फरहत शमीम, छात्र छात्राओं में रवि कुमार, रहमत फातमा, कीर्ति, दिवाकर कुमार, प्रिया भारती, मनस्वी कुमारी, प्रीतम कुमार, विकास कुमार, प्रिंस कुमार, मोहन कुमार, राहुल कुमार, आमना उरुज, काजल कुमारी, बंदना कुमारी, पलक, नीखत परवीन, निशा कुमारी आदि ने भाग लिया तथा अपने विचार व्यक्त किए।
