
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, क्राई – चाइल्ड राइट्स एंड यू एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस के कार्यकर्ताओं वीभा कुमारी, ललिता कुमारी, बलराम चैरसिया, राखी कुमारी के अथक प्रयास से नरघोघी मुसहर टोला के चार बच्चे और मुसहर टोला, खालिसपुर के छः बच्चे का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बथुआ बूजूर्ग, सरायरंजन में नामांकन कराया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जेजेबीविके के सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि नामांकित बच्चों में रीना कुमारी, माता- रेखा देवी, पिता- राजेंद्र सादा, आशा कुमारी, माता- राजमाला देवी, पिता- रंजीत सादा, कामनी कुमारी, माता- मनती देवी, पिता- बिशुन दयाल सादा, सोनम कुमारी, माता- गोलकी देवी, पिता- गणेश सादा, आरती कुमारी, माता- उषा देवी, पिता- कैलू सादा, अंजली कुमारी, माता- संजू देवी, पिता- झगरू सादा,

रुबी कुमारी, माता- रेखा देवी, पिता- राजकुमार सादा, रानी कुमारी, माता- संजू देवी, पिता- छोटेलाल सादा, रंगीला कुमारी, माता- सरस्वती देवी, पिता- लखिन्द्र सादा, रजनी कुमारी, माता- द्रौपदी देवी, पिता- चंदन सादा, शामिल हैं।

इन बच्चों का नामांकन कराने में संजू कुमारी, सुलेखा कुमारी, रीता देवी, उर्मिला देवी, कंचन देवी, रूबी देवी तथा कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, बथुआ बूजूर्ग की शिक्षिका अनुपम कुमारी, नादरा परवीन, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र द्वारा संचालित शिक्षा केंद्र की शिक्षिका नेहा कुमारी नें भरपूर सहयोग दिया। सभी बच्चो का नामांकन कक्षा 6 में हुआ है।

