
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
विभूतिपुर । रविवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिसमें पिछले दिनों विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर वार्ड नं0-06 स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में हुये चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए 03 अपराधियों को चोरी की 03 मूर्तियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चार चक्का वाहन तथा 03 मोबाईल भी जप्त किया गया है।
सोमवार को संवाददाताओं से उक्त जानकारी साझा करते हुए रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि विगत 13/04/2025 की रात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भूसवर स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी से चोरों ने श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी की तथाकथित अष्टधातु की मूर्ति एवं श्री कृष्ण भगवान की चाँदी की मूर्त्ति एवं अन्य सामान चुरा लिये थे।

इस संदर्भ में विभूतिपुर थाना कांड सं0-147/25 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के दिशा-निर्देशन में अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान के कम में प्राप्त मानवीय व तकनीकि आसूचनाओं के आधार पर थानाध्यक्ष, विभूतिपुर अपने दलबल के साथ अनुसंधान के क्रम में पूर्वी चम्पारण थाना महेषी पहुँचे तथा संदिग्ध राधेश्याम कुमार पिता राज मंगल यादव ग्राम भिमलपुर वार्ड नं0-01 थाना मेहसी जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार कर पुछताछ किया गया तो इसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया।

तत्पश्चात इनके निशानदेही पर घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मीयो क्रमशः सुबोध कुमार पिता रामस्वरूप महतो ग्राम रामनगर वार्ड नं0-06 थाना सिवायपट्टी जिला मुजफ्फरपुर तथा नितीश कुमार पिता रामबालक सहनी ग्राम सौरवा वार्ड नं0-03 थाना गरहईया ओ०पी० (मधुवन थाना) जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार कर लिया गया। इनलोगो के निशानदेही पर इस घटना में चोरी किया हुआ की कुल 03 मूर्त्तियों को बरामद किया गया तथा घटना कारित करने में प्रयुक्त किया गया 01 चार चक्का वाहन तथा 03 मोबाईल को भी जप्त किया गया है।
शेष बचे अभियुक्तो के विरूद्ध छापेमारी जारी है। पुछताछ के कम में इनलोगो के द्वारा कई सार्थक सुत्र दिया गया है. जिसके आधार पर अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पुअनि थानाध्यक्ष विभूतिपुर आनंद कुमार कश्यप, डीआईयू शाखा प्रभारी, समस्तीपुर पुनि शिवपूजन कुमार, पुअनि रविकांत कुमार, पुअनि राहुल कुमार, पूअनि विनय कुमार, सभी विभूतिपुर थाना, पुअनि धनंजय कुमार, पीटीसी अखिलेश कुमार के अलावा सिपाही विरेन्द्र कुमार, रामकिशोर कुमार तथा नीतू कुमारी, शामिल थे।
