
ओइनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । अगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झंझारपुर आगमन एवं वहां आयोजित जन सभा को सफल बनाने और उस सभा में समस्तीपुर से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने केलिए डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के अतिथि गृह में रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष रंधीर कुमार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष (उत्तरी) रंजीत शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से उक्त जनसभा में प्रखण्ड से बडी संख्या में लोगों शामिल होने को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए संसाधन की व्यवस्था, पूसा से निकलने का समय, कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था, निर्धारित अवधि में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने समेत अन्य बिंदुओं को लेकर गहन मंथन किया गया। साथ ही कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारी तय की गई। अंतिम रूप से बैठक में कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब तीन सौ वाहन से कार्यकर्ताओं के शामिल होने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान स्थानीय विधायक सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि कार्यकर्ता ही एनडीए की ताकत है और इसी कारण देश का सबसे मजबूत गठबंधन है एनडीए। पीएम मोदी जी व मुख्यमंत्री नितीश जी के प्रति लोगो का प्यार चरम पर है। सभी अपने नेता को देखने व सुनने के लिए उत्सुक है। जरूरत है उन्हें व्यवस्थित व सम्मानजनक तरीके से ले जाकर सकुशल घर तक पहुंचा देने की। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।

मौके पर चितरंजन राय, बालेश्वर राय, ताराचंद मेहता, राधा देवी, पुर्व मंडल अध्यक्ष ध्रुव पाठक, पुर्व प्रखण्ड प्रमुख सह जिला पार्षद संजय कुमार सिंह, जदयू नेता सचिन कुमार जायसवाल, पप्पू कुमार, अभिराम ठाकुर, आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

