
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। मंगलवार को पुलिस ने बडी कामयाबी हासिल की है, जिसमें जिला पुलिस का सिरदर्द, जिले के टॉप 10 में शामिल 25 हजार रूपया का ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी अंकित कुमार उर्फ आरडीएक्स पिता स्व गणेश सिंह साकिन आधारपुर, थाना कर्पूरीग्राम, जिला समस्तीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को डीएसपी टू विजय महतो ने प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ पटना एवं डीआईयू समस्तीपुर की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अंकित कुमार उर्फ आरडीएक्स का पुराना आपराधिक इतिहास है। जिसमें जिले के सरायरंजन, वैनी, मुसरीघरारी, कर्पूरी ग्राम, वारिसनगर, मथुरापुर सहित विभिन्न थानो में अलग-अलग कई मामलों में वांछित था।

उन्होंने बताया कि अंकित की गिरफ्तारी पुलिस केलिए चुनौती थी। जिसकी गिरफ्तारी पर 25हजार का इनाम घोषित था। छापामारी दल में पु०नि० शिव पूजन कुमार प्रभारी, डीआईयू शाखा समस्तीपुर, पु०अ०नि० अमित कुमार, डीआईयू शाखा समस्तीपुर, पु०अ०नि धनंजय कुमार, डीआईयू शाखा समस्तीपुर, सिपाही 805 संतोष कुमार, डीआईयू शाखा समस्तीपुर, सिपाही कुंदन चैधरी डीआईयू शाखा समस्तीपुर को शामिल किया गया था। डीएसपी 2 श्री महतो ने दल में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को शाबाशी और सफलता पर बधाई दी है। मौके पर पर मथुरापुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

