
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । अगामी 24 अप्रैल 2025 को मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की सफलता को लेकर समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में एनडीए की बैठक आयोजित की गई। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद विशाल माला से सभी दलों के नेताओं के स्वागत अभिनंदन किया गया। सभा में समस्तीपुर के लोगों के व्यापक भागीदारी को लेकर आहुत इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और संचालन जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह ने सभा में लोगों को शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि केंद्र में पीएम मोदी जी के नेतृत्व सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास से देश, और प्रदेश में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व न्याय के साथ विकास के पथ पर तेजी के साथ विकास कर रहा है। 2025 के विधानसभा चुनाव भाऱी बहुमत से फिर एनडीए की सरकार बनेगी।
वहीं केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोगों न्यौता देते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी। वहीं जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार में 170 विधानसभा क्षेत्र में बढ़त में था बिहार में 25 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से अधिक संख्या जीत कर सरकार बनायेगी।
इसके अलावा अपने संबोधन में वक्ताओं ने विपक्ष पर जम कर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री के विकास योजनाओं के आगे पूरा विपक्ष पस्त है। वहीं प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनने के लिए समस्तीपुर की जनता काफी उत्साहित है। विपक्ष को मुद्दा नहीं मिल रहा है, इसलिए आये दिन उटपटांग हरकत करते रहते हैं। हम जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर एवं रालोमो जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी ने संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद शाम्भवी, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, नितिन नवीन, अशोक चैधरी एवं महेश्वर हजारी, के अलावा पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, विधायक राजेश सिंह, एवं वीरेंद्र पासवान, विधान पार्षद देवेश कुमार, डाॅ तरुण कुमार के अलावा पुर्व विधायक शील राय, मंजू कुमारी, राजकुमार राय, विद्यासागर सिंह निषाद, उपेंद्र कुशवाहा, राम सुमिरन सिंह, मुकेश सिंह, सुबोध सिंह, अनस रिजवान, दीपक मंडल आदि लोजपा रा जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह सहित एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
