
समस्तीपुर । अगामी 16 अप्रैल तक मौसम सुहाना रहने की संभावना है। हलांकि इस अवधि में तेज अवा के साथ हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी संभावना कायम है। इस बाबत जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 16 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पुर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते है। इस अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा या बूंदा बूंदी हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) भी चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।