
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । गुरूवार को जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित रामपुरा में कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण साह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। मंच संचालन राकेश साहू के ने किया।
इस अवसर पर स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष अपने पंचायत अध्यक्ष से मिलकर हर बूथ को मजबूत करने में जुट जायें और आगामी विधानसभा में एनडीए गठबंधन को बिहार में 225 सीट और जिला से 10 के 10 सीट जीताने का काम करें।
जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता साथी जिस प्रकार मजबूती से पार्टी के साथ है आगे भी आने वाले विधानसभा में 100 प्रतिशत वोट दिलाने काम करेंगे।
बैठक में जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी, आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रदेश सचिव संतोष पासवान, दिनेश पासवान, आदि सहित कल्याणपुर प्रखंड के समस्त कार्यकर्ता साथी मौजूद थे।
वहीं पूसा प्रखण्ड में पूसा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में मंच संचालन रामफल महतो ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बूथ स्तर पर तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर जिला व प्रदेश पदाधिकारियो के अलावा रणवीर सिंह, मनोज राय, अजीत सिंह, डॉ रवि कुमार, संजय कुमार, आदि सहित पूसा प्रखंड के समस्त कार्यकर्ता साथी उपस्थित हुए।
वारिसनगर में प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वारिसनगर व खानपुर प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक का संचालन खानपुर प्रखंड अध्यक्ष पिंटू सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जय किशोर पौदार, योगेन्द्र पासवान, शशि भूषण ठाकुर, सहित खानपुर एवं वारिसनगर प्रखंड के समस्त कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।