
ओइनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर/उजियारपुर । बिहार सरकार जहां एक ओर बच्चों के शारीरिक एवं भौतिक विकास लेकर हर विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण को लेकर चिंतित है। इसको लेकर विद्यालयों में खेल मैदान निर्माण का कार्य युद्ध स्तर चल रहा है। वहीं दूसरी ओर खेल मैदान बनाने में अभिकर्ता द्वारा भारी पैमाने पर धांधली किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत में अभिकर्ता वीरेंद्र कुमार द्वारा खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। ईट सोलिंग के नीचे तीन इंच बालू भी नहीं दिया गया इतना ही नहीं घटिया किस्म के सामग्री से निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी सूचना स्थानीय समाजसेवी दिनेश प्रसाद चा ैधरी ने टेलिफोनिक माध्यम से पदाधिकारी को दिया बावजूद सुधार नहीं हुआ।
वहीं इस संदर्भ में नरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी फैज खान ने बताया कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी अगर किया जा रहा है तो भुगतान रोक दिया जाएगा हमारे द्वारा वर्क ऑफ एस्टीमेट के हिसाब से ही निर्माण कार्य करवाने का निर्देश सभी पंचायत में दिया गया है। जब इस बाबत पतैली पूर्वी पंचायत के मुखिया सुनील झा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिसको जो करना है करें हमको जैसे मन होगा काम करवाएंगे। डीएम भी मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकते है।