
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने, एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए, गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए है। इसबार समाजसेवी भाई राजू सहनी ने, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा पिपरपांति गांव में, अपनी टीम मेंबर को भेजकर सड़क हादसे के शिकार हुए मृतक, जितेंद्र राय के पिड़ित परिवार की नकद राशि देकर आर्थिक रूप से सहायता करते हुए, तकरीबन 25-30 हजार का राशन सामग्री उपलब्ध कराया है।



मृतक जितेंद्र राय के निवास स्थल पर जब युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम मेंबर सहायता सामग्री लेकर पहुंची, सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जुट गये। मौके पर मौजूद लोग कभी ईश्वर का तो कभी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी धन्यवाद देते नजर आए। वहीं मौके पर मौजूद मृतक जितेंद्र राय की पत्नी सविता देवी की आंखें भर आई।



मौके पर मौजूद केवटा पिपरपांति गांव के स्थानीय लोगों तथा बुद्धिजीवियों ने कहा कि जिन लोगों के उपर गरीब व असहाय लोगों की सहायता करने का जिम्मा सरकार ने दिया है, वह अपने सभी कर्तव्यों को भुलकर एक दुसरे को हकमारी करने में जुटे हुए है। वहीं एक युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी जैसे लोग भी है, जो सच में गरीबों का मसीहा शब्द को चरितार्थ करते नजर आ रहे है।



मृतक जितेंद्र राय के परिजनों को सौपे गये सहायता सामग्री में 08 पैकेट चावल, 02 पैकेट गेहूं का आंटा, 2 पैकेट आलू, सहित अन्य सामान व नकद 25 सौ रूपए शामिल है। इस संबंध दूरभाष पर श्री सहनी ने बताया कि स्व जितेंद्र राय की मौत की सूचना ने उन्हें स्तब्ध कर दिया है। सुचना मिलने के तत्काल बाद उन्होंने अपने टीम के लोगों को पिड़ित परिवार के पास भेजकर, अपने निजि कोष से राशन किरासन का सामान व नकद धनराशि देकर सहायता भेजा है। जब उनके टीम के लोगों ने उनके छोटे छोटे बच्चों के बारे में बताया तो उन्हें काफी दुख हुआ। जिसके बाद उन्होंने उक्त परिवार के छोटे-छोटे बच्चों के बारे में कुछ अच्छा सोच रहे हैं, ताकि उक्त परिवार के परेशानी को भविष्य में भी कम किया जा सके।


मौके पर राजू सहनी टीम के सदस्यों में भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, राजेश कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, हरेंद्र साहनी, सुखलाल साहनी, नकुल साहनी, मदन साहनी, बटोरन साहनी, चंद्रकांत सिंह, ललित कुमार सिंह, कपिल पासवान, सुरेन्द्र महतो, सुरेश प्रसाद सहनी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

