
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । शहर के काशीपुर स्थित मॉडर्न साइंस कोचिंग के छात्रों का विगत कई वर्षो तरह एकबार फिर इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय की परीक्षा में जलवा दिखा। जिसमें उनका एकतरफा दबदबा कायम रहा है। रिकार्ड तोड सफलता की यह परंपरा 2025 में भी कायम है।




छात्रों की सफलता से आह्वलादित कोचिंग के निदेशक सचिन कुमार ने बताया कि इस वर्ष भी 98 प्रतिशत छात्र – छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से सफलता पायी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इनमें से संस्था मो० शादिर इमाम ने 451 अंक लाकर संस्थान को गौरान्वित किया है




जिसमें शिवम् कुमार ने 449, अजमत इमाम 434, सुमन कुमारी 434 , कुंदन कुमार 434, नंदनी कुमारी 423, सानिया परवीन 419, शिवम् कुमार 414, मो० कैश 413, मिताली कुमारी 415, नीतीश कुमार 411, और मिंटू कुमार ने 403 अंक प्राप्त किये।



तमाम सफल छात्र – छात्राओं को निदेशक सचिन कुमार, चैयरमैन अनिल कुमार एवं सभी शिक्षकों नेबधाई दी है। वहीं छात्रों ने उच्च शैक्षणिक व स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देने केलिए निदेशक सहित शिक्षकों का आभार प्रकट किया है। छात्रों ने कहा कि हमारी सफलता का श्रेय कोचिंग के माहौल को जाता है।

